Labour Card online Apply 2025 : प्यारे साथियों दैनिक मजदूरी करने वाले व्यक्तियों के लिए सरकार ने श्रमिक कार्ड जैसी नई नई योजनाएं चलाई हैं| अगर आप भी मजदूरी करते हैं और आपके पास यह Labour Card या Shramik Card उपलब्ध नहीं है| तो आपको सरकार द्वारा दी जाने वाली सरकारी सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा होगा|
भारत में कामकाजी लोगों के लिए श्रम मंत्रालय द्वारा कई योजनाएँ चलायी जाती हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य श्रमिकों को रोजगार से संबंधित लाभ और सुरक्षा प्रदान करना है। इन योजनाओं के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है “लेबर कार्ड”।
यह कार्ड श्रमिकों के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का एक अहम साधन है। 2025 में, लेबर कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को और भी सरल और पारदर्शी बना दिया गया है। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि कैसे श्रमिक 2025 में लेबर कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, इसके क्या लाभ हैं और इस प्रक्रिया में क्या-क्या दस्तावेज़ आवश्यक होते हैं।
Labor Card Portal Important Points
| SCHEME NAME | Labour Card, Majduri Card, Shramik Card Apply |
| STATE | Uttar Pradesh |
| BENEFICIARY | Uttar Pradesh Citizen |
| BENEFITS | Labour Card, Majduri Card, Shramik Card Apply On This Portal |
| LAUNCHED BY | Uttar Pradesh Government |
| OFFICIAL WEBSITE | Click Here |
लेबर कार्ड क्या है?
लेबर कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है, जिसे श्रमिकों को उनके कार्यस्थल और कामकाजी स्थिति का प्रमाण देने के लिए जारी किया जाता है। यह कार्ड उनके अधिकारों को सुरक्षित रखने, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में पंजीकरण कराने के लिए जरूरी है।
लेबर कार्ड के फायदे:
- सरकारी योजनाओं का लाभ: लेबर कार्ड धारक श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है, जैसे कि स्वास्थ्य सेवाएँ, पेंशन योजना, दुर्घटना बीमा आदि।
- कानूनी सुरक्षा: लेबर कार्ड श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों की सुरक्षा करता है। इसके द्वारा यह सुनिश्चित होता है कि श्रमिक को उसकी मेहनत का उचित मूल्य मिले।
- स्वास्थ्य और सुरक्षा: श्रमिकों को सरकारी स्वास्थ्य और दुर्घटना योजनाओं में शामिल करने के लिए यह कार्ड जरूरी होता है।
- आधिकारिक पहचान: यह कार्ड एक श्रमिक की आधिकारिक पहचान के रूप में कार्य करता है, जो उसकी कार्य स्थिति और कामकाजी भूमिका का प्रमाण है।
लेबर कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2025 में
2025 में, श्रमिकों के लिए लेबर कार्ड प्राप्त करना अब एक सरल और डिजिटल प्रक्रिया बन गई है। पहले जहां यह प्रक्रिया कागजी कार्यवाही और लंबी प्रक्रिया से जुड़ी होती थी, वहीं अब आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है, जिससे श्रमिकों को काफी राहत मिली है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण होते हैं:
1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
लेबर कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको संबंधित राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। विभिन्न राज्यों में लेबर कार्ड आवेदन की प्रक्रिया थोड़ी अलग हो सकती है, लेकिन सामान्य तौर पर सभी राज्यों की वेबसाइट पर श्रमिकों के लिए एक अलग सेक्शन होता है, जहाँ से आप आवेदन कर सकते हैं।
2. श्रमिक पंजीकरण फॉर्म भरें:
वेबसाइट पर जाने के बाद आपको एक पंजीकरण फॉर्म मिलेगा। इस फॉर्म में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे कि नाम, पता, जन्मतिथि, कार्यस्थल, काम की प्रकृति, आदि भरनी होती है। आपको अपने रोजगार के बारे में विस्तार से जानकारी देनी होगी, जैसे कि आप किस क्षेत्र में काम करते हैं, आपका कार्यस्थल कहाँ है, और आपकी वेतन जानकारी।
3. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें:
ऑनलाइन आवेदन में आपको कुछ जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करने होते हैं। इनमें आमतौर पर निम्नलिखित दस्तावेज़ शामिल होते हैं:
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पते का प्रमाण (जैसे कि राशन कार्ड, बिजली बिल आदि)
- काम करने का प्रमाण (जैसे कि नियोक्ता से एक पत्र या वेतन स्लिप)
इन दस्तावेजों को स्कैन करके या फोटो खींचकर अपलोड किया जा सकता है।
Labour Card Use
यहां पर आपको Labour Card OR Shramik Card बनवाने के बाद यह सभी लाभ मिलना शुरू हो जाते हैं| तो इन लाभ को हमने नीचे बताया है आप इन्हें ध्यान से पढ़ लें जिससे आप आसानी से Shramik Card के लाभ समझ जाएंगे|
- Shramik Card बन जाने के बाद मजदूरों के परिवार में उच्च शिक्षा हेतु बच्चों के लिए ₹60000 तक की सहायता राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाती है|
- अगर आपका Shramik Card बना हुआ है और आपके परिवार में कोई गंभीर रूप से बीमार चल रहा है तो ऐसी स्थिति में आप के मरीज का संपूर्ण खर्चा सरकार द्वारा उठाया जाता है
- अगर आपके परिवार में किसी बेटी की शादी होनी है तो सरकार इसके लिए आपको ₹51000 की राशि विवाह अनुदान हेतु प्रदान करती है|
- Shramik Card बन जाने के उपरांत अगर आपके परिवार में किसी बेटी का जन्म होता है तो सरकार आपके लिए ₹25000 की सहायता राशि उपलब्ध कराती है|
- इसी के साथ अगर आपके परिवार में किसी बेटे का जन्म होता है तो सरकार इसके लिए आपको ₹12000 तक की सहायता राशि प्रदान करती है |
- किसी लेबर या मजदूर के पास पक्का मकान नहीं है तो सरकार उसके लिए पक्का मकान भी उपलब्ध कराती है और साथ ही साथ उस मकान में बिजली पानी इत्यादि सेवाएं उपलब्ध कराती है|
- Shramik Card बन जाने के बाद आपको सोलर लाइट भी उपलब्ध कराती है|
- सभी मजदूरों के लिए उनकी रोजगार की वस्तुएं जैसे हाथ ठेला रिक्शा इत्यादि सरकार अपनी तरफ से मजदूरों को उपलब्ध कराती है|
- छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत मजदूर कार्ड होने के पश्चात आपके परिवार में दो बच्चों को कक्षा 6 से B.Ed डिप्लोमा आदि की पढ़ाई का संपूर्ण खर्चा सरकार छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान करती है|
- इसके अलावा यह मजदूर और Shramik Card बनने के और भी कई फायदे हैं इसलिए आप तुरंत ही यह मजदूरी या श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर दें| और अपना श्रम कार्ड बनवा लें |
Labour card Online Registration
अगर आप अपना Labour Card या Shramik Card बनवाना चाहते हैं तो आपको नीचे बताई गई यह प्रक्रिया अपनानी होगी और आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा इसके बाद ही आपका Shramik Card बनेगा |
- Shramik Card बनवाने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट ( http://upbocw.in/ ) पर जाएं |
- इसके बाद आपके सामने उत्तर प्रदेश सरकार लेबर डिपार्टमेंट की अधिकारिक वेबसाइट खुल जाएगी यहां पर अगर आप इंग्लिश में नहीं समझ पा रहे हैं तो हिंदी के बटन पर क्लिक करके सारे वेबसाइट को हिंदी में कर सकते हैं |
- इसके बाद आपको इस वेबसाइट पर ऑनलाइन श्रमिक पंजीकरण का लिंक दिखाई देगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना होगा |

- जैसे ही आप इस लिंक के ऊपर क्लिक करते हैं तो आपके सामने एक और नया पेज खुल जाएगा|

- अब आपको यहां पर नया रजिस्ट्रेशन ( labour registration )करने का पेज दिखाई देगा |
- अब आपको यहां पर अपना आधार कार्ड संख्या भरना है|
- उसके बाद अपने जनपद का चयन करना है |
- उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है किसके तत्पश्चात आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP पर भेजा जाएगा|
- आपको उसे ओटीपी वाले कॉलम में डालना है और प्रमाणित करेंगे ऊपर क्लिक करना है |इसके बाद आपको इसे सबमिट कर देना है|
- सबमिट करने के बाद दोस्तों आपको यहां पर आपका यूजर आईडी और पासवर्ड दे दिया जाएगा |
- अब आपको यहां पर GO TO LOGIN के ऊपर क्लिक करना होगा |
- इसके बाद आप लोग Login पेज पर पहुंच जाएंगे|
- यहां पर आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालना है और लॉगइन के बटन पर क्लिक करना है|
- Login पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक और नया पेज खुल जाएगा |
Labour Online Registration-
- यूजर आईडी और पासवर्ड से सफलतापूर्वक लॉगइन होने के बाद आपको श्रमिक पंजीकरण के ऊपर क्लिक करना होगा|
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा|

- आवेदन फॉर्म में यहां पर आपसे आपकी जानकारी मांगी जाएगी|
- सबसे पहले आपको यहां पर आवेदन की तिथि भरनी है|
- उसके बाद श्रमिक का नाम भरना है|
- श्रमिक के पिता का नाम भरना है|
- माता का नाम भरना है |
- कार्ड का प्रकार चुनना है|
- पिता पति का नाम भरना है|
- हिंदी अंग्रेजी में इस प्रकार से |
- इसके बाद यहां पर आवेदन फॉर्म में आपको निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- नियोजक का प्रमाण पत्र
Note-नियोजक प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र है जो आपको कोई ठेकेदार या जहां पर आप ने काम किया है वह आपको प्रदान करता है जिसमें यह बताया जाता है कि आपने उसके यहां काम किया हुआ है अगर आपके पास नरेगा जॉब कार्ड है तो आप यह नियोजन प्रमाण पत्र की जगह लगा सकते हैं |
- आपको इस प्रार्थना पत्र में मांगी गई समस्त जानकारी को पढ़कर पूरा भर देना है|
- अब आपको इसके बाद अपने आवेदन को सबमिट के ऊपर क्लिक करना है|
- सबमिट पर क्लिक करने के बाद अब आपको यह पेमेंट के पेज पर ले जाएगा |
- अब आपको इसका 1 साल का अंशदान ₹20 पेमेंट करना होगा |
- इसके बाद दोस्तों अगर आपने यहां पर सारी जानकारी सही-सही भरी होगी तो विभाग द्वारा इसका सत्यापन कर के 3 दिन के बाद इसकी रिपोर्ट आपको दे दी जाएगी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर |
- अब आपको यहां पर आवेदन संख्या और पेमेंट स्लिप प्राप्त हो गई होगी आप इसे प्रिंट करके संभाल कर रखना यह आपके भविष्य में काम आएगी |
Labour Card Download 2025
- अपना Shramik Card Download करने के लिए सबसे पहले इस अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं |
- अब आप यहां पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालें और लॉगइन के बटन पर क्लिक करें|
- सफलतापूर्वक लॉगइन होने के बाद श्रमिक पंजीकरण सर्टिफिकेट डाउनलोड के बटन पर क्लिक करें|
- अब आप यहां पर अपना पंजीकरण संख्या भरें और अपना जन्म तिथि डालें |
- इसके बाद अगर आप का पंजीकरण कार्ड सत्यापन हो कर आ गया होगा तो यहां पर आपको दिखाई देगा|
- अब आप यहां से अपने Shramik Card Download करें और प्रिंट कर लें
FAQs Labor card Apply 2025
श्रमिक कार्ड क्या है ?
सभी मजदूरों को समय-समय पर दिया जाने वाला लाभ और पहुंचाए जाने वाला अंशदान श्रमिक कार्ड के माध्यम से दिया जाता है |
श्रमिक कार्ड कौन बनवा सकता है?
कोई भी मजदूर जो श्रमिक या लेबर का काम करता है वह अपना श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकता है |
श्रमिक कार्ड या लेबर कार्ड कितने दिन में बन जाता है ?
इसे सरकारी विभाग द्वारा सत्यापन होने में 2 से 3 दिन का समय लग जाता है2 से 3 दिन के अंदर आपका श्रमिक कार्ड आपको मिल जाता है |
श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए क्या कोई आई एम निर्धारित की गई है ?
जी हां अगर आप श्रमिक कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप की आयु 18 वर्ष से अधिक की होनी चाहिए |
अगर श्रमिक कार्ड बनवाने का आवेदन निरस्त कर दिया जाता है तो क्या आप इसके लिए दोबारा आवेदन कर सकते हैं ?
जी हां अगर आपका श्रमिक कार्ड आवेदन निरस्त कर दिया गया है तो आप अपनी जानकारी को दोबारा सही करके फिर से आवेदन कर सकते हैं |
क्या श्रमिक कार्ड लेबर कार्ड और मजदूर कार्ड अलग अलग हैं ?
जी नहीं ! यह तीनों का एक ही है बस इनको अलग अलग नाम से जाना जाता है |
मेरे पास नरेगा जॉब कार्ड है क्या मैं श्रमिक कार्ड बनवा सकता हूं ?
जी हां अगर आप नरेगा में काम करते हैं तो आपका श्रमिक कार्ड आसानी से बन जाएगा |
मेरा श्रमिक कार्ड खो गया है क्या मैं से दोबारा प्राप्त कर सकता हूं ?
जी हां आप श्रमिक विभाग या लेबर डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना श्रमिक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं या आप अपने श्रमिक कार्यालय में जाकर यह कार्ड प्राप्त कर सकते हैं |
क्या सभी राज्य के लिए majduri card अलग अलग होता है?
जी हां आप अपने राज्य की वेबसाइट पर जाकर अपना लेबर कार्ड या श्रमिक कार्ड बनवा सकते हैं हर राज्य की सरकार आप के लिए अलग-अलग सेवाएं प्रदान करती हैं |
